किसान नौजवान पटेल यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत


गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की किसान नौजवान पटेल यात्रा का आज गोरखपुर-महराजगंज के बीच जगह-जगह स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों, समेत सभी का भरोसा खो दिया है। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर अपमान का बदला लेगी। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही प्रदेश का विकास होगा। पटेल के साथ एमएलसी संतोष यादव सनी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार मौजूद रहे।
 
पनियरा विधानसभा के परतावल चौराहे पर जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नरेश उत्तम पटेल ने सभा को संबोधित किया। सदर विधानसभा के पुरैना खंडी चौराहा पर आयोजित सभा में निर्मेश मंगल, अतुल पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष विजय यादव, लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष बुद्धिराज यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा अमरजीत उर्फ पप्पू यादव समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिसवां विधानसभा के निचलौल तहसील में जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव कयामुद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी रवि यादव समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें