महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सेंट्रल मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार सुबह गोरखपुर पहुंचे। आज गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम और धर्मेंद्र प्रधान यहां पहुंचे हैं। इसके बाद दोपहर 3.00 बजे तक दोनों सर्किट हाउस के पास दिग्विजयनाथ पार्क जाएंगे और वहां पर स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

यह कार्यक्रम भी करीब एक घंटा चला। इसके बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लखनऊ के लिए रवाना होंगे और सीएम गोरखनाथ मंदिर में ही एक रात्रि रुकेंगे। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह सीएम एमपी पॉलिटेक्निक कैंपस में बने हेलीपैड पर उतरें और फिर गोरखनाथ मंदिर के लिए गए। वहीं, दूसरी ओर धर्मेंद्र प्रधान सीएम के साथ यहां तक आए, लेकिन हेलीकॉप्टर से ही सिद्धार्थनगर निकल गए। वहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें वे शामिल होने वाले हैं। इसके बाद दोपह 1.20 तक वह भी गोरखपुर पहुंच जाएंगे। 2.40 तक केंद्रीय मंत्री गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे। 

इसके बाद सीएम के साथ ही महंत दिग्विजयनाथ पार्क जाएंगे और 3.00 बजे पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पर सीएम योगी और धर्मेंद्र प्रधान जनता को संबोधित भी करेंगे। गौरतलब है कि गोरखपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने रामगढ़ताल के पास महंत दिग्विजय पार्क विकसित किया है। यहां पर महंत दिग्विजयनाथ की 12.5 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम की पूरी तैयारियां हैं, केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ प्रतिमा का अनावरण किया। इतना ही नहीं, यहां पर भव्य मंच, त्रिकोण पार्क, ओपेन जिम और गजीबो का भी लोकार्पण किया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें