समीर अहसन की अध्यक्षता में संपन्न हुई अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रथम परिचय बैठक

सीतापुर प्रथम परिचय बैठक नवनिर्वाचित यशस्वी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद सीतापुर समीर अहसन रिजवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा सीतापुर अचिन मेहरोत्रा जी ने माला पहनाकर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा को सम्मानित किया और अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा पूर्व में भी समीर अहसन रिजवी के पास महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा का दायित्व रहा है
 
संगठन ने उनसे जो भी कार्य कहे हैं उन्होंने बखूबी उसको पूरी जिम्मेदारी से कार्य किया है और आज हमें पूरी आशा है कि इनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा एक नई गति से कार्य करेगा और भाजपा को 2022 चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय से एक अच्छा बहुमत जनपद सीतापुर से देखने को मिलेगा आज की बैठक में समीर अहसन रिजवी के नेतृत्व में बहुत ही भारी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े युवाओं का मजमा देखने को मिला जो कि भाजपा कार्यालय पर आज से पहले अल्पसंख्यक समुदाय की किसी भी बैठक में देखने को नहीं मिला है। वरिष्ठ जिला महामंत्री भाजपा सीतापुर विश्राम सागर ने नव मनोनीत जिला अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें अग्रिम कार्यकाल की बधाई और आशीर्वाद दी। समीर हसन रिजवी ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद सीतापुर अब एक नई दिशा में काम करेगा कार्यकर्ता चाहे बड़ा हो चाहे छोटा सभी का सम्मान बराबर है
 
कार्यकर्ताओं का सम्मान ही एक अच्छे संगठन की पहचान है जो कि भारतीय जनता पार्टी में हर एक छोटे कार्यकर्ता का बराबर का सम्मान दिया जाता है रिजवी अपने कार्यकाल की शुरुआत करते हुए आज अल्पसंख्यक जन जागरूक यात्रा की घोषणा की जिसका मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के मतों को भाजपा से जोड़ना जो कि दिनांक 11 सितंबर 2021 को इटौंजा टोल प्लाजा से शुरू की जाएगी जिसमें मुक्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा निवर्तमान राष्ट्रीय मंत्री/निदेशक उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम आदरणीय शफाअत हुसैन प्रदेश महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा दानिश आजाद, प्रदेश मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जीशान, क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र नईम, क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा इमरान, क्षेत्रीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र बाबू खान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा मनीष साहनी आदि महानुभाव मुख्य रूप से यात्रा में उपस्थित रहेंगे।
 
यात्रा की शुरुवात इटौंजा टोल प्लाजा से की जाएगी वहां से सिधौली विधानसभा होते हुए हैं महमूदाबाद बिसवा रेउसा लहरपुर महोली सहादत नगर मन्नी चौराहा होते हुए जिला कार्यालय भाजपा पर समापन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सीतापुर द्वारा यात्रा के चार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं सरदार तीरथ सिंह जुनेद आलम याबर अब्बास सुखदीप सिंह उर्फ मुन्ना। यात्रा में जनपद सीतापुर से 1200 से 1500 अल्पसंख्यक मोर्चा सीतापुर के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें