राज्य महिला आयोग द्वारा ग्रामीण स्तर पर पोषण पंचायत का किया जायेगा आयोजन

लखनऊ। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की विमला बाथम ने बताया कि जनपदों में पोषण पंचायत कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। जिसके क्रम में 30 सितम्बर, 2021 को प्रदेश के चयनित 25 जनपदों में ग्रामीण स्तर पर तहसील/ब्लाक में पोषण पंचायत का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 26 जनपदों में पोषण पंचायत कार्यक्रम का सफल संचालन कराया गया है। बाथम ने बताया कि पोषण पंचायत में कुपोषित महिलाओं, बच्चों के लिए पुष्टाहार विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना की जानकारी एवं पोषण अभियान के अन्तर्गत चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं लाभ दिलाया जायेगा। सैम एवं मैम श्रेणी में रह चुके बच्चों के अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पोषण वाटिका, पौधारोपण एवं सुपोषण के लिए योग एवं आयुष के महत्व से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दिलायी जायेगी। स्थानीय खाद्य पदार्थों एवं पौष्टिक भोजन की जनजागरूकता तथा आवश्यकतानुसार अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण किया जायेगा। 
उपस्थित समुदाय में पोषण अभियान से सम्बन्धित जागरूकता सामग्री/साहित्य का वितरण एवं कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी लगायी जायेगी। अन्नप्राशन व गोदभराई का कार्यक्रम भी किया जायेगा। पोषण अभियान को सशक्त करने हेतु अन्य प्रभावी उपाय किये जायेेंगे। अध्यक्ष महिला आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 30 सितम्बर, 2021 को ग्रामीण क्षेत्र स्थित ब्लाक/तहसील स्तर पर मिशन शक्ति पोषण पंचायत कार्यक्रम आयोजन के सम्बन्ध में सम्बन्धित जिलाधिकारियों तथा निदेशक बाल विकास तथा महिला कल्याण को पत्र प्रेषित किया है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें