जनता दरबार पहुंची महिला ने अपने पति की हत्या का विधायक पर लगाया आरोप

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आज एक अजीबोगरीब स्थिति उत्पन हो गई। पश्चिमी चंपारण जिले से पहुंची एक महिला ने सीएम की ही पार्टी के विधायक पर अपने पति की हत्या का सनसनीखेज आरोप लगा दिया। आज पटना में सीएम के जनता दरबार में पहुंची महिला कुमुद वर्मा ने अपने पति दयानंद वर्मा की हत्या करवाने का आरोप जदयू के बाल्मीकि नगर के विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह पर लगाया।

सीएम से जनता दरबार में न्याय के लिए की फरियाद करते हुए कुमुद वर्मा ने कहा कि जदयू विधायक ने उनके पति की हत्या करवाई है और इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। विधायक के नाम से FIR भी दर्ज है लेकिन अभी तक पुलिस ने तीन आरोपी को तो गिरफ्तार किया है लेकिन विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुमुद वर्मा की फरियाद को सुन इस मामले में डीजीपी को आदेश दिया।

सीएम ने डीजीपी से पूरे मामले को देखने का निर्देश दिया। सीएम द्वारा डीजीपी के पास भेजे जाने के बाद भी कुमुद वर्मा DGP के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुई। कुमुद वर्मा का कहना था कि उनकी आंखों के सामने ही पति की हत्या हुई है और विधायक ने ही पति को गोली मारने को कहा था। पीड़िता लगातार ये मांग कर रही थी कि विधायक रिंकू सिंह की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें