प्रशिक्षण शिविर में वर्चुअल शामिल हुई प्रियंका गांधी, पदाधिकारियों को किया सम्बोधित

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे प्रथम चरण में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण शिविर मीटिंग में शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने आज जनपद सम्भल, श्रावस्ती, रामपुर, कन्नौज प्रयागराज, भदोही, गोरखपुर के संगठन पदाधिकारियों से संवाद किया और 2022 की विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जुटने को कहा।
 
प्रियंका गांधी ने कहा कि आप सभी का स्वागत और बधाई कि आप संगठन को बनाने में पूरी तरह से मेहनत कर रहे हैं। 30 साल से संगठन की कमजोरी थी, हमारा प्रयास था कि प्रभारी बनने के  बाद संगठन मजबूत बनाने पर काम किया, जब भाजपा के नेता-कार्यकर्ता आवाज उठाते हैं तो हम जवाब नही दे पाते। इन प्रशिक्षण का प्रमुख कार्य है यही है कि आप इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से एक दूसरे को जाने और सहयोग बढ़े दोस्ती बढ़े, आज एक ऐसी सरकार है उत्तर प्रदेश में जो लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है ऐसी सरकार से लड़ना है जिसके लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है।
 
आपको गर्व होना चाहिए कि आप ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और ऐसी सरकार से लड़ रहे हैं जो तानाशाही की पराकाष्ठा पर उतारू है, एक बात और ध्यान देने की ध्यान रखने की जरूरत है, कि हम अपने कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं को छोड़कर आगे नही बढ़ सकते जो पिछली 25-30 साल से पार्टी के लिए खड़ा रहा उसका पूरा सम्मान है, मैं चाहती हूं कि यह आप स्पष्टता से समझे कि किसी को नकारा नही जा सकता। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य मकसद यही है कि प्रत्येक मुद्दे पर आपकी हाजिर जवाबी बने, प्रत्येक विषय पर अपनी पार्टी की स्टैंड पर आपको जानकारी मिले और सभी कार्यकर्ता को भी पता होना चाहिए।  6 महीनों में चुनाव है आपकी कड़ी मेहनत की जरूरत है आगे आप जो करने जा रहे हैं उसी के लिए हमने ये प्रशिक्षण कार्यक्रम लगवाया, प्रियंका गांधी ने सभी पदाधिकारियों को उन्होंने सम्बोधित कर जय हिंद कर सम्बोधन समाप्त किया। 
 
सम्भल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जोश व ताकत देने के लिए जनपद स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला कांग्रेस के तत्वावधान में बहजोई के एक मैरिज लॉन में सम्पन्न हुआ जहां पर कांग्रेस के जिला/शहर/न्याय पंचायत/ब्लाक पदाधिकारियों और संगठन के लोगों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत से पहले राष्ट्रीय सचिव और सह प्रभारी उत्तर प्रदेश तौकीर आलम ने तिरंगे को फहराया व सभी कांग्रेस जनों ने राष्ट्रगान गाया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यालय से आये प्रशिक्षकों ने बहुत बारीकी से विभिन्न विषयों पर जानकारी दी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा 2022 की विधानसभा तैयारियों को लेकर जरूरी विषयों पर बिंदुवार विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
 
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव/सह प्रभारी उत्तर प्रदेश तौकीर आलम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं/कार्यकर्ताओं की यही प्रशिक्षित सेना सपा, बसपा और तानाशाह भाजपा सरकार की कमियों को बताने का काम करेगी और 2022 में कांग्रेस की सरकार बनवाएंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें