प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को वितरण किये गये सहायक उपकरण

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा निर्वाण मानसिक मंदित संस्थान, मोहान रोड, लखनऊ में 148 दिव्यांग बच्चों को उपहार स्वरूप (फल, ड्रेस) देकर लाभान्वित किया गया, जिसमें स्वाती सिंह मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार उपस्थित थी।
 
 
इसी क्रम में जिला प्रशासन के सहयोग से दिव्यांगजन सशसक्तीकरण विभाग जनपद लखनऊ द्वारा राजकीय संकेत (मूक बधिर) विद्यालय, मोहान रोड, लखनऊ में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि स्वाती सिंह मंत्री महिला कल्याण, बाल-विकास एवं पुष्टाहार के कर कमलों द्वारा दिव्यांगजनों को 10-ट्राईसाइकिल, 08-बैशाखी, 05-व्हील चेयर, 62-श्रवण यंत्र, कुल-85 सहायक उपकरण एवं फल, मीठा, सूक्ष्म जलपान देकर लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री भारत सरकार के 71वें जन्म दिवस के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत पी0पी0पी0 माॅडल पर संचालित राजकीय बाल गृह (विशेषीकृत), मोहानरोड लखनऊ का भ्रमण किया गया। वर्तमान में संस्था में 92 बालक 52 बालिकायें आवासित हैं।
 
  
कार्यक्रम के दौरान आशुतोष टण्डन, विधायक, स्वाती सिंह, स्वतंत्र प्रभार, महिला एवं बाल विकास, उ0प्र0 सरकार, संयुक्ता भाटिया, महापौर, अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव (गृह), वी0 हेकाली झिमोमी, प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास सेवा, उ0प्र0, अभिषेक प्रकाश, जिलाधिकारी लखनऊ, मनोज कुमार राय, निदेशक, महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ, अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ, के0पी0सिंह, अपर जिलाधिकारी (पूर्वी), लखनऊ, पुनीत कुमार मिश्रा, आशुतोष सिंह, बी0एस0 निरंजन, अनु सिंह, प्रेमवती, उप निदेशक, निदेशालय, महिला कल्याण, उ0प्र0, सर्वेश कुमार पाण्डेय, उप निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, विकास सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ सहित संस्था के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 
 
 
संस्था की बालिका रागिनी द्वारा मुख्यमंत्री को एकल पुष्प देकर स्वागत किया गया एवं देश-भक्ति गीत की प्रस्तुति की गयी। इसके पश्चात् बच्चांे से संवाद किया गया और उन्हें आर्शीवचन दिया गया। साथ ही उपहार स्वरूप समस्त बच्चों को फलों की टोकरी, स्कूल बैग, किताबें, खिलौने, चाॅकलेट इत्यादि वितरण किया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें