कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज पहुंचा 96.82 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 35,66,347 खुराकें लगाने के साथ आज सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 96.82 करोड़ (96,82,20,997) के पार पहुंच गया। इसे 94,82,108 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

पिछले 24 घंटों में 19,808 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,33,62,709 है। परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.07 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है। लगातार 109 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 18,987 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,06,586 है, जो 215 में दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.61 प्रतिशत हैं। देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,01,083 जांच की गईं। भारत ने अब तक 58.76 करोड़ से अधिक (58,76,64,525) नमूनों की कोविड जांच की है।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.44 प्रतिशत हैजो पिछले 111 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है।दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.46 प्रतिशत है। वह भी पिछले 45 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 128 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें