बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन, उपाध्यक्ष बैडमिन्टन एसोसिएशन आफ इण्डिया, चेयरमैन बैडमिन्टन एसोसिएशन उ0प्र0 एवं भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन यूथ कमीशन (आई.इ.ओ.) के चेयरमैन विराज सागर दास ने शरदीय नवरात्र, दशहरा, विजयदशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।  

विराज सागर दास ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय एवं असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। विराज सागर ने इसके साथ ही प्रदेशवासियों से अपील की है कि आज हमारे समाज को आवश्यकता है कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक से भी इस दशहरे में बुराई मानते हुए दूर होने का संकल्प लें ताकि आने वाली हमारी पीढ़ी स्वस्थ और प्रसन्न रह सके।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें