मिशन शक्ति के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिये कार्यक्रम किया गया आयोजित

 
महिला कल्याण उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति के क्रम में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये मिशन शक्ति के अन्तर्गत नायिका (मेगा इवेन्ट) राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक का0 दे0-कु0 प्राची दीक्षित छात्रा(12वीं), अपर पुलिस अधीक्षक- कु0 शिवानी पाल छात्रा(11वीं) के पद पर एक दिन का सांकेतिक अधिकारी(नायिका) नियुक्त कर पुलिस के कार्यशैली के बारे में जानकारी दी गयी।
 
कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यों के बारे में जानकारी एवं कर्मियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने हेतु सम्बंधित को निर्देश दिये गये तथा जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बंधित को आदेशित किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर एक दिन का सांकेतिक अधिकारी(नायिका) नियुक्त कर महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये मिशन शक्ति के प्रति महिलाओं/छात्र/छात्राओं को जागरूक करने लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें