श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास की बिगड़ी तबीयत

अयोध्या/लखनऊ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (83) की तबीयत रविवार रात को अचानक बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ में मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए लाया जा रहा है। महंत को यूरिन और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत है। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। अयोध्या में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने महंत का चेकअप किया। इसके बाद लखनऊ में मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों को उनकी सेहत की जानकारी दी गई।

महंत की हालत को देखते हुए मेदांता के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया। महंत को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय भी उनकी सेहत को लेकर अपडेट लेता रहा। डॉक्टर राकेश कपूर ने सोमवार को अयोध्या पहुंचने की बात कही थी। लेकिन हालत में सुधार न होने पर महंत को लखनऊ लाने की सलाह दी गई। कमल नयन दास महंत को लेकर लखनऊ निकल चुके हैं। महंत के उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने बताया कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम होकर 83 पर आ गया था। वहीं, खांसी, ज्यादा यूरिन डिस्चार्ज की शिकायत थी। उनके शरीर में कंपन भी हो रहा था। डॉक्टरों ने जांच के बाद रात में ही उन्हें कुछ दवाएं दी थी, जिससे उन्हें कुछ आराम मिला। लेकिन ज्यादा सुधार नहीं हुआ। अभी वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। यूरिन बाइपास लगाकर डिस्चार्ज कराई जा रही है।

इससे पहले 9 नवंबर, 2020 में भी महंत की तबीयत बिगड़ी थी। तब भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ और लो-ब्लड प्रेशर की समस्या थी। उस समय लखनऊ के मेदांता अस्पताल में 14 दिन तक उनका इलाज चला था। कोरोना की पहली लहर में जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने के बाद महंत नृत्य गोपाल दास को कोरोना संक्रमण भी हो गया था। तब वे 26 दिन तक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती रहे थे। महंत श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। वे हर साल जन्माष्टमी समारोह के लिए मथुरा जाते हैं। पिछले साल इसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद रामलला को टेंट में शिफ्ट किया गया था। उसके बाद से 28 साल तक महंत रामलला के दर्शन करने नहीं गए थे। जब रामलला को अस्थाई मंदिर में विराजमान कराया गया, उसके बाद ही वे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें