भारत के हिन्दू राष्ट्र बनने से ही हिन्दुओं की समस्त समस्याओं का होगा समाधान - देवेंद्र पाण्डेय



लखनऊ : बाबरी विध्वंस , मालेगांव बम ब्लास्ट , गोधरा काण्ड में षडयंत्र के तहत फंसाये गए हिंदुओं का सम्मान करेगी हिन्दू महासभा और इनको धर्म रक्षक की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह बेहद सनसनीखेज वक्तव्य हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र पाण्डेय ने आज राजधानी में स्थित प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता में किया। मूल रुप से मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले देवेंद्र पाण्डेय आज हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बेहद मुखर स्वर में पत्रकारों से बात किया । उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि हिंदू मतों से सरकार बनाने वाले लोग ही हिंदुओं का शोषण करते हैं। अब हिन्दू समाज के व्यापक हितों को साधने और इसकी समस्त समस्याओं के निराकरण के लिए देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं हैं।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ने एक के बाद एक , कई आरोप उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के ऊपर लगाए। उन्होंने  हिंदुत्ववादी नेता कमलेश तिवारी से लेकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी तक की हत्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार निशाना साधा। गौ पूजन का ढोंग करने वाली भाजपा की सरकार में गायों की हत्या में बढ़ोत्तरी हुई।उन्होंने सरकार पर छात्रों , युवाओं , बेरोजगारों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इसके अलावा खेती – किसानी के मुद्दे पर भी सरकार असफल साबित हुईं है। महंगाई बेलगाम है। टैक्स इतना ज्यादा बढ़ा दिया गया है की जनता की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ‘ टैक्स ’ चुकाने में चला जाता है। 

प्रखर राष्ट्रवादी – हिंदुत्ववादी नेता देवेंद्र पाण्डेय ने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि अब हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश में संगठन को चाक – चौबंद करके आगामी विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने बहुत बेबाकी से कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में हिंदुओं का हित केवल हिन्दू महासभा की मजबूती में ही सुरक्षित हैं। इस प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष : राकेश तिवारी , प्रदेश अध्यक्ष : पीयूष कांत वर्मा , कार्यकारी अध्यक्ष / प्रदेश प्रवक्ता : विजय वर्मा , प्रदेश अध्यक्ष ( महिला प्रकोष्ठ ) : श्रीमती प्रीति राय, वरिष्ठ नेत्री शानू कौशल आदि की उपस्थिति रही। 


प्रस्तुति : नैमिष  प्रताप सिंह

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें