महिलाओं को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता

सीतापुर। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यता अभियान एवं मतदाता बढ़ाने के संदर्भ में एक बैठक जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन प्रभा पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रेशु भाटिया जी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में सदस्यता अभियान और मेरा घर भाजपा का घर अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने अधिक से अधिक महिला सदस्यता ग्रहण करने पर बल दिया। उन्होने कहा कि हर महिलाओं की पहुंच घर के चूल्हे तक है। हम 2022 में अपनी ताकत से फिर से भाजपा की सरकार उतर प्रदेश में बनाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष इंदु सिंह चैहान, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष युविका प्रसून गुप्ता, निधि सिंह, मंजू सिंह, विमला मौर्या, आशा शर्मा, जिला महामंत्री शालिनी गुप्ता, सीतापुर नगर 1 की मंडल अध्यक्ष कुसुम सिंह, मंडल अध्यक्ष मिश्रिख नीतू सिंह, मंडल अध्यक्ष संदना ज्योति शुक्ला, कंचन बाजपेई ,निशा रावत, रेशमी भारती, वीना मणि अवस्थी, दीपशिखा जायसवाल प्रीति वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी सहित आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें