शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जन समाज सेवा संस्था द्वारा कराया गया जरूरतमंदों को भोजन


लखनऊ जन समाज सेवा संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को किंग चार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ ट्रामा सेंटर में मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन वितरित किया गया, जन समाज सेवा संस्था समय-समय पर निस्वार्थ जरूरतमंद बेसहारा लोगों की मदद एवं सहायता के कार्य करती रहती है। ट्रामा सेंटर लखनऊ में करा रहे इलाज एवं उनके परिजनों को मदद की बहुत आवश्यकता है।
 
बहुत ऐसे लोग हैं जो भोजन के लिए एवं चाय के लिए बहुत परेशान रहते हैं, ऐसे लोगों की परेशानियों को देखते हुए संस्था भोजन एवं चाय पानी की व्यवस्था करती रहती है, यह कार्य संस्था से जुड़े सभी लोग मिलजुल कर करते हैं। संस्था से जुड़े सभी लोगों का सिर्फ एक ही उद्देश्य है, कि वह अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकें और समाज में जातिवाद धर्म से ऊपर उठकर मानवता की सेवा कर सकें, मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है, ऐसे कार्यों में सभी देशवासियों को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। इस कार्यक्रम में कमलजीत सिंह रंजीत सिंह अनेक सिंह एकता जी सुनील कुमार अग्रवाल बलवंत सिंह मनरीत सिंह जी का विशेष सहयोग रहा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें