डा. हिमा बिंदु नायक बनी इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राष्ट्रीय मैनेजिंग कमेटी की सदस्य

लखनऊ। प्राप्त समाचार के अनुसार इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी (राष्ट्रीय शाखा) की हाल ही में दिल्ली में हुए चुनाव में यूपी रेडक्रॉस सोसायटी की महासचिव डा. हिमा बिंदु नायक को राष्ट्रीय मैनेजिंग कमेटी की सदस्य चुनी गई हैं। उनके नेशनल स्तर पर इस उपलब्धि को लेकर रेडक्रॉस सोसायटी, उत्तर प्रदेश के सदस्यों में हर्ष हैं। दो वर्ष के लिये चुनी गयी।वर्तमान में वह महा सचिव,उत्तर प्रदेश पद पर है।
 
उल्लेखनीय है कि अनेक वर्षों से लंबे समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रमुख समाज सेवीका डा. हिमा समाज में सेवा भाव व समर्पण की अलख यूपी में जगा रही हैं। कोरोना काल के दौरान कई तरह की समस्या उनके साथ आई, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा का जो भाव उनके भीतर था उसे उन्होंने जगाए रखा।उनके निर्देश पर यूपी के जिलों में राशन, मास्क,सेनेटाइजर बांटे गए। साथ ही जरूरतमंदों के घर पहुंच कर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के वालियंटरों ने पूरे प्रदेश में बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया, लोगों की जान बचाने के लिए रक्त व प्लाज्मा दान किया। प्रदेश के यूपी रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन अखिलेंद्र शाही ने बताया कि डॉक्टर हिमा बिंदु नायक में सेवा का जो जज्बा है उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। ऐसे में इन्हें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा नेशनल मैनेजिंग कमेटी का सदस्य चुना गया है। यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इन्होंने कोरोना काल में अनेकों मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया। कठिन वक्त में अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की मदद की।
 
 
इससे रेड क्रॉस के सदस्यों को भी प्रेरणा मिली और उन्होंने पूरे प्रदेश में अच्छा कार्य किया। इंसान को हमेशा यह सोचना चाहिए कि सफलता के लिए मात्र कल्पना ही नहीं सार्थक कर्म भी जरूरी है। ऐसा कर डा. हिमा बिंदु नायक ने ऐसा कर दिखाया हैं। यह जानकारी आज लखनऊ में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन अखिलेंद्र शाही ने पत्रकारों को दी उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की प्रमुख समाज सेवीका एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की महासचिव डॉक्टर हिमा बिंदु नायक को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भारत की राष्ट्रीय मैनेजिंग कमेटी की सदस्य बनाया जाना उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है एवं गर्व की बात भी है गत गत दिवस इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भारत की राष्ट्रीय शाखा के दिल्ली में हुए चुनाव में डॉक्टर हिमा बिंदु नायक को राष्ट्रीय मैनेजिंग कमेटी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का सदस्य चुना गया है जिससे पूरे प्रदेश के नागरिकों विशेषकर युवाओं में और समाजसेवियों में हर्ष की लहर है एवं लगातार जगह जगह डॉक्टर हिमा बिंदु नायक के स्वागत हो रहे हैं और उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें