मुख्यमंत्री ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सक्रियता से संचालित करने के दिए निर्देश


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद कानपुर नगर में जीका वायरस के कुछ मामले मिले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए वेक्टर जनित इस रोग के उपचार और बचाव के संबंध में सभी प्रबंध किए जाएं।

मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक बैठक में संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीका वायरस मच्छरों से फैलता है। इसलिए मच्छरों से बचाव ही इससे सुरक्षा है। उन्होंने वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु बचाव एवं जागरूकता कार्य को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्यवाही जीका वायरस की रोकथाम में उपयोगी सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने सर्विलांस कार्य को तत्परतापूर्वक किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग तथा एन्टी लार्वा छिड़काव कार्य लगातार किया जाए। यह कार्यवाही कोविड-19 के साथ साथ जीका वायरस तथा अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण में उपयोगी रहेगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें