सरयू तट पर शुरू हुई अयोध्या की रामलीला

अयोध्या। फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की ऐतिहासिक रामलीला का श्रीगणेश प्रदेश के पर्यटन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर दूसरी बार आयोजित होने जा रहीं अयोध्या की रामलीला पिछली बार की अपेक्षा इस बार और भी बेहतर होगी, इस दौरान उन्होंने रामलीला के पात्रों को जीवंत करने वाले सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दी हैं।
 
अयोध्या में दूसरी बार आयोजित हो रही रामलीला बेहद खास होने जा रही है, क्योंकि इस बार कई नए कलाकार शिरकत कर रहे हैं, जो अपने अभिनय से रामलीला के पात्रों की जीवंत कर करेंगे। अयोध्या के लक्ष्मण किला के मैदान में शुरू हो रही रामलीला में राहुल भूचर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, अभिनेत्री भाग्यश्री माता सीता की भूमिका निभायेंगी, इसके अलावा अभिनेता शक्तिकपूर अहिरावण का किरदार निभाएंगे, रज़ा मुराद कुम्भकरण की भूमिका में नजर आएंगे, इसके अलावा कई अन्य कलाकार भी शिरकत करेंगे।
 
सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में, सुपरस्टार विंदू दारा सिंह हनुमान की भूमिका, विश्व प्रसिद्ध गायिका व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी माता शबरी की भूमिका में, शहबाज खान रावण के किरदार में, असरानी नारद मुनि के किरदार में, रजा मुराद कुंभकरण भूमिका में, शक्ति कपूर अहिरावण, अमिता नांगिया कैकयी, कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में, राकेश बेदी बाली के किरदार में अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।
 
अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक के मुताबिक 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा जो कि दूरदर्शन व अन्य शोसल मीडिया के माध्यम से शाम को 7 बजे से 10 बजे तक दिखाया जाएगा। वहां बताया कि इस बार 50 करोड़ से अधिक दर्शक इस रामलीला को 26 भाषओं में देख सकेंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें