भाजपाईयों द्वारा गाड़ी से कुचलकर की गयी किसानों की हत्या तानाशाही का उदाहरण है- राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में कल भाजपाईयों द्वारा गाड़ी से कुचलकर की गयी किसानों की हत्या तानाशाही का उदाहरण है। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखीमपुर में मृतक किसानों के परिजनों से मिलने जाने से रोकना और गिरफ्तारी करना भाजपा सरकार का अलोकतांत्रिक रवैया है।
 
समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी असंवैधानिक है। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गयी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। सरकारी मशीनरी विपक्ष का दमन कर रही है। पुलिस प्रशासन सरकारी एजेन्ट की भांति काम कर रही है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर, लखीमपुर खीरी में प्रत्येक मृतक किसानों के परिजनों को दो करोड़ रूपये की मदद और परिवार को सरकारी नौकरी, गृह राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा, दोषियों को 302 के तहत तत्काल जेल भेजने की मांग को लेेकर समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपेगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें