टीकाकरण के बाद भी अवश्य करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन- अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,63,781 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले आये हैं। 38 जनपदों में कोविड का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में अब तक कुल 8,31,29,251 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 8 तथा अब तक कुल 16,87,123 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं।
 
प्रदेश में कोरोना के कुल 102 एक्टिव मामले हैं तथा 78 लोग होम आइसोलेशन में है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 5,78,183 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,71,54,466 तथा दूसरी डोज 3,11,97,031 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 12,83,51,497 डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,85,91,365 घरों का सर्वेक्षण किया गया है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग से बचाने के लिए आवश्यक चिकित्सीय प्रबन्ध किये गये हैं।
 
उन्होंने बताया कि सभी लोग मच्छर जनित एवं जलजनित रोग से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियांें को अपनाएं। उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों में कोविड का संक्रमण बढ़ रहा है। त्यौहार के समय लोगों का आवागमन ज्यादा होगा इसलिए ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें