श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर निकली प्रभात फेरी

लखनऊ। दिनांक 21 अक्टूबर, 2021 को श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर दशमेश सेवा सोसाइटी की द्वारा एक प्रभात फेरी पर प्रातः 6.00 बजे फूलों से सुसज्जित भव्य पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की छत्रछाया में एवं परम्परागत वेशभूषा से सुसज्जित पांच प्यारे की अगुवाई में गुरूद्वारा आर्या नगर से आरम्भ हुई उक्त पालकी साहिब के आगे श्रद्धालु मार्ग की सफाई करके श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी महाराज की सवारी के लिये मार्ग पर पुष्प बिछा रहे थे।
 
यह प्रभात फेरी मोती नगर चौराहा होती हुई गौरिया मठ रोड ,ऐशबाग रोड, डी0ए0वी0 कालेज रोड, नाका हिण्डोला चौराहा होती हुई वापस 8.30 बजे गुरूद्वारा साहिब पहुॅची। इस प्रभात फेरी में खालसा इण्टर कालेज के बच्चों ने बैण्ड बाजों के साथ एवं उ.प्र.भारत स्काउटस के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रभात फेरी में कई निष्काम जत्थों सिख यंग मेन्स एसोसियेशन, सिक्ख सेवक जत्था,यूथ खालसा एसोसियेशन, दशमेश सेवा दल, सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी, माता गुजरी सत्संग सभा ने प्रभात फेरी में शबद कीर्तन गायन किया। प्रभात फेरी के सम्पूर्ण मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा शीतल पेय, चाय, बिस्कुट, समोसे, पकौडे़ का स्टाल लगाकर प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
 
  
लखनऊ गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने उन्हें गुरू घर का सम्मान सिरोपा भेंट किया और बताया कि 22 अक्टूबर को श्री गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश उत्सव श्री गुरु सिंह ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिण्डोला,लखनऊ में बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जायेगा। दशमेश सेवा सोसाइटी के तजिंदर सिंह एवम् इंदरजीत सिंह ने बताया कि आज सायं 6.00 बजे से 9.30 बजे तक एवं दिनांक 22-10-2021 को प्रात 5.00 बजे से 10.30 बजे तक व सायं 6.00 बजे से 9.30 बजे तक दीवान सजेगें जिसमें रागी भाई हरतीरथ सिंह जी दिल्ली वाले, हजूरी रागी भाई राजिन्दर सिंह अपनी मधुरवाणी में शबद कीर्तन गायन एवं मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी सुखदेव सिंह जी कथा व्याख्यान द्वारा समूह संगत को निहाल करेंगे।
 
सोसाइटी के सरदार हरविंदर पाल सिंह नीटा ने बताया कि इस अवसर पर सिक्ख सेवक जत्था,सिख यंग मैन एसोसिएशन, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी गुरुद्वारा साहब की सजावट लंगर बांटने और सभी तरह की सेवाएं करेंगी। सभी दीवानों की समाप्ति के उपरान्त गुरु का लंगर वितरित किया जायेगा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें