भाजपा सरकार किसानों की हितैषी- शेष नारायण

सीतापुर। शुक्रवार को मंडल मछरेहटा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ग्राम किसान चैपाल का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा रहे। मछरेहटा के जोतपुर बडरावां में आयोजित चैपाल में मुख्यअतिथि शेष नारायण मिश्र ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के 45 लाख गन्ना किसानों को योगी सरकार ने तोहफा देकर गन्ना का समर्थन मूल्य 25 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया है। साढ़े चार वर्षों में रिकॉर्ड खाद्यान्न खरीद की है और कोरोना काल में यूपी के 15 करोड़ लोगों को बिना भेदभाव के मुफ्त राशन दिया। भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि पहले की सरकारों में दो-दो, तीन-तीन दिन गांवों में लाइट नहीं आती थी, कनेक्शन लेने के लिए लोगों को पैसा देना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौभाग्य योजना के तहत घर घर बिजली पहुंचाने का काम मुफ्त में किया है। सिर्फ उत्तर प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को बिजली मिली। क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने किसानों को संबोधित कर बताया कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। इस अवसर पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, मछरेहटा मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, कल्ली मंडल अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सतनाम सिंह, पूर्व डीजीपी सूर्य कुमार शुक्ला, अनिल सिंह, अभिषेक मिश्रा, सत्यम सिंह, अविरल अवस्थी, किसान मोर्चा महामंत्री अजय शुक्ला, अजय भार्गव, राम गोपाल अवस्थी, मीना राजवंशी, दिवाकर शुक्ला, कौशल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें