अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शाहजहांपुर की इन्दिरा नगर कालोनी में पहुंच कर पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा के परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राममूर्ति सिंह वर्मा बहुत पुराने और मजबूत नेता थे।
 
उन्होंने लगातार पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया। लगातार पार्टी सिद्धांतों का पालन किया। वे कई बार विधायक और लोकसभा सदस्य रहे। वे बहुत ही लोकप्रिय नेता रहे। कठिन परिस्थितियों में भी गरीबों-किसानों का साथ नहीं छोड़ा। उनके न रहने से क्षेत्र में लोग दुःखी हैं और शोकव्याप्त है। पार्टी और अपनी तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हँू। यादव ने कहा आज किसान संकट में है। भाजपा सरकार ने किसानों पर तीन काले कानून थोप दिये जो किसानों के पक्ष मं आवाज उठा रहा है उसे दबाया जा रहा है। मुकदमें लगाये जा रहे है। किसानों ने सवाल खड़ा किया तो उनकी हत्यायें हो रही है। लखीमपुर खीरी में गृहराज्य मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचलकर मार दिया। ऐसी तानाशाही कहीं नहीं हुई हैं।
 
भाजपा किसानों के हक छीन रही हैं। जिन्हें किसानों की आय दुगनी करना था वे किसानों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों के पास रोजगार नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को अनाथ छोड़ दिया गया। अर्थव्यवस्था चौपट कर दी। आज धान की लाभप्रद कीमत नही मिल रही है। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अब सरकार में समझ आ रही है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल लखीमपुर खीरी में पीड़त किसान परिजनों से मिलने जाएगा। समाजवादी पार्टी दोषियों की गिरफ्तारी की आवाज उठाती रहेगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें