प्रदेश सरकार द्वारा जवान के परिवार को की जाएगी हर सम्भव मदद- मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत-बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कानपुर नगर निवासी बी0एस0एफ0 के जवान शैलेन्द्र दुबे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत जवान के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

उन्होंने जवान के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत जवान शैलेन्द्र दुबे के नाम पर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत जवान शैलेन्द्र दुबे के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा जवान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें