प्रो0 रविशंकर सिंह ने स्वसेवकों के साथ दीपोत्सव का किया शंखनाद

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने दीपोत्सव 2021 को सफल बनाने के लिए अयोध्या राम की पैडी पर स्वयंसेवकों के साथ शंखनाद किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो0 सिंह ने स्वयंसेवकों में जोश भरते हुए कहा कि इस बार भी दीपोत्सव को भव्य एवं सफल बनाना है। इसके लिए अपने जोश को बनाये रखे। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा दीपोत्सव की तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रभु श्रीराम की कृपा से पिछला रिकार्ड टूटेगा एवं पुनः गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में विश्वविद्यालय का नाम दर्ज होगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एम०बी०ए० टूरिज्म के छात्रों के साथ धरा फोरम ग्रुप एवं विश्वविद्यालय द्वारा प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड के संयुक्त तत्वाधान में लगभग 101 स्वयंसेवकों द्वारा बृहद शंखनाद किया गया। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो० शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राम की पैड़ी पर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा शंखनाद कर दीपोत्सव की शुरूआत कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयंसेवकों की मदद से अपने ही द्वारा बनाये रिकार्ड को तोड़कर नया विश्व रिकार्ड बनाया जायेगा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी प्रो० चयन कुमार मिश्र ने स्वयंसेवकों का उत्साह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि दीपोत्सव के लक्ष्य को सर्तकता एवं सावधानी के साथ स्वयंसेवकों की मदद से प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में डॉ० अस्थाना, डॉ० राजेश कुशवाहा, डॉ० त्रिलोकी यादव, डॉ० सर्वेश कुमार, डॉ० अंशुमान पाठक, डॉ० रामजी सिंह, डॉ विवेक उपाध्याय, विश्वविद्यालय के विशेषकार्याधिकारी डॉ० शैलेन्द्र सिंह, डॉ० रविन्द्र भारद्वाज, डॉ० शैलेन वर्मा, डॉ० शिवांश, डॉ० महेन्द्र पाल सिंह के साथ एन०एन०सी०सी० के कैडेट सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें