राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 114.46 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

 पिछले 24 घंटों में 73,44,739 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 114.46 करोड़ (1,14,46,32,851के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,17,53,091 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,81,329

दूसरी खुराक

93,66,454

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,74,937

दूसरी खुराक

1,62,43,805

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

43,72,66,448

दूसरी खुराक

18,06,38,478

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,94,26,594

दूसरी खुराक

10,79,09,648

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,24,08,002

दूसरी खुराक

7,26,17,156

कुल

 

1,14,46,32,851

 

पिछले 24 घंटों में 11,242 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,38,85,132 हो गई है।

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.28% है।


केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 144 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 11,919 नए मरीज सामने आए हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें