आर.डी.एस.ओ. की बेटी शगुन की नृत्य प्रतिभा से गूंजा लखनऊ एक्सपो 2021 का मंच


लखनऊ। लखनऊ एक्सपो 2021 आशियाना कथा मैदान सेक्टर जे रेल नगर विस्तार कॉलोनी लखनऊ में दिनांक 13 नवंबर से 22 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता का आयोजन अमर उजाला व न्यू कानपुर यूथ क्लब के सहयोग से मुनाल उत्तरांचल पूर्वांचल कला उत्सव का आज से शुभारंभ मुख्य संयोजक मुनाल विक्रम बिष्ट के द्वारा किया गया।

इस शुभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ आर.डी.एस.ओ., आलमबाग, लखनऊ की रहने वाली स्टेट लेवल नृत्य प्रतियोगिता 2021 की सिल्वर मेडल विजेता बाल नृत्यांगना शगुन विश्वकर्मा द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुति से किया गया।

शगुन की नृत्य प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया और मुख्य संयोजक मुनाल विक्रम बिष्ट एवं मुख्य अतिथि (केजीएमयू की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर अर्चना नैथानी घिल्डियाल व भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रो. कमान सिंह) सहित अन्य सभी सम्मानित अतिथियों एवं दर्शकों ने शगुन के नृत्य की बहुत प्रशन्सा की और आशीर्वाद दिया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें