जिस काम को दुनिया असंभव बोलती थी, उसे कर दिया गया संभव - मुख्यमंत्री

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के कार्य को पूरे भारत के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह उनके लिए भी व्यक्तिगत स्तर पर गर्व का क्षण है। क्योंकि वह इस आंदोलन में शामिल होने वाली तीसरी पीढ़ी हैं। अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में जिस काम को दुनिया असंभव बोलती थी, उसे संभव कर दिया गया है।

इसे भारत के लोकतंत्र की ताकत बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह भारत के जनमानस की आस्था की जीत है। दीपोत्सव को देश का कार्यक्रम बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि 5 वर्ष पहले इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होता था। प्रदेश में हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद इस दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अयोध्या में चल रहे सारे कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे होंगे।मुख्यमंत्री ने बताया कि जब भगवान राम जी का अयोध्या में प्रकटीकरण हुआ था तो उस समय मेरे दादा गुरु आंदोलन के अगुआ थे। 

राम मंदिर निर्माण को लेकर जब आंदोलन शुरू हुआ उंस समय मेरे पूज्य गुरु राम जन्मभूमि यज्ञ समिति के अध्यक्ष थे और मुझे भी पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। हालांकि, उन्होंने तीनों पीढ़ियों की भूमिका को प्रभु की लीला बताते हुए यह भी कहा कि किस व्यक्ति को कौन सी भूमिका अदा करनी है, यह प्रभु ही तय करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आस्था का एक केंद्र बिंदु बन गया है। प्रदेश की आध्यात्मिक नगरी अयोध्या का सर्वांगीण विकास करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार समन्वित तरीके से मिल कर काम कर रही है। यहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इससे धार्मिक पर्यटन के भी बढ़ने की संभावना है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें