भाजपा में ही कार्यकर्ताओं को मिलता है सम्मान- अचिन मेहरोत्रा

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मदर्स प्राइड स्कूल में भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने लोगों को सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नें कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है। जिसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है।

हमेशा से भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं का आत्मबल बढ़ाने का कार्य किया हैै। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पांडेय ने कहा कि भाजपा का सदस्य होना गौरव की बात है। भाजपा सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर हुईं हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक मोनिका आनंद समेत करीब आधा सैकड़ा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इंदू सिंह चैहान, नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, नगर मंत्री शिवांशु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें