भाजपा की रणनीति जनता के वोट काटने की रही है- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2022 में होने वाले चुनाव जनता के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा लोकतंत्र को हराना चाहती है। भाजपा की नीतियां जनहित विरोधी हैं। उससे लोग ऊब गए हैं। अब जनता का रुझान समाजवादी पार्टी की ओर है। समाजवादी पार्टी जनता के लिए सरकार बनाना चाहती है। अखिलेश यादव यहां पार्टी मुख्यालय में डॉ0 लोहिया सभागार में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति जनता के वोट काटने की रही है। वह फर्जी वोट बनाकर चुनाव की पवित्रता को नष्ट करना चाहती है। वह सता की भूखी है और वह सता के लिए कुछ भी कर सकती है। यादव ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार से हर कोई परेशान है, नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान है। सोयाबीन तेल और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मिलावट की जा रही है।
 
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को न एमएसपी मिल रही है और नहीं उसका गन्ना बकाया मिल रहा है। किसानों के हित में समाजवादी पार्टी ने मंडिया बनवाना शुरू किया था, भाजपा सरकार ने उन्हें बंद करा दिया। किसान के काम आने वाला डीजल महंगा कर दिया। तीन माह में ही सरकारी खाते में 600 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह रकम कहां गई? यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ पर निगरानी रखने में कोई कोताही न करें। जन-जन, गांव-गांव समाजवादी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें