राम कथा पार्क में पुष्पक विमान से उतरेंगे भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या कार्यक्रम में हुए शामिल। 1:35 में पहुंचें राम कथा पार्क हेलीपैड से एवं 1:45 पर पहुंचें राम कथा पार्क कार्यक्रम स्थल पर। राम कथा पार्क में ही पुष्पक विमान से भगवान श्रीराम, मैया सीता और लक्ष्मण।
 
सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत, और राम कथा पार्क में ही किया राज्य अभिषेक। राम कथा पार्क से ही सभी को किया संबोधित। इसके बाद राम कथा पार्क से पहुंचेंगे राम की पैड़ी। राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का किया शुभारंभ। राम की पैड़ी पर भी करेंगे संबोधन। 9:15 तक राम की पैड़ी पर रहें सीएम योगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही। डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा भी रहेंगे मौजूद।प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी अयोध्या में कल से ही मौजूद थे। 9:20 पर यात्री निवास पहुंचेंगे सीएम योगी। यात्री निवास में ही करेंगे रात्रि प्रवास। 4 नवंबर की सुबह 8:40 पहुंचेंगे हनुमानगढ़ी और करेंगे दर्शन पूजन।
 
इसके बाद 8:55 पर पहुंचेंगे राम जन्मभूमि और करेंगे राम लला का दर्शन। 9:05 पर राम जन्मभूमि से गोरखपुर के लिए होंगे रवाना। 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे सीएम योगी। लगभग 678.65 करोड़ की विकास परियोजनाओं का सीएम योगी करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा व प्रदेश के पर्यटन व प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी झांकी का 10:00 बजे हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना। साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक जाएगी शोभायात्रा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें