भाजपा ने अनुसूचित मोर्चा के लिए किया उत्थान- प्रियंका रावत

सीतापुर। सामाजिक समरसता अभियान के तहत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अनुसूचित वर्ग सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत रहीं। मुख्यअतिथि ने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव प्रयास किया है, इस सरकार में हर वर्ग में समानता रही है। अनुसूचित वर्ग भाजपा को इस बार फिर विजय दिलाने में पूरी तरह से जुटा हुआ है।

प्रियंका रावत ने जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के कार्र्याें की भी सराहना की उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे जिलाध्यक्ष हैं जो हर वक्त पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के लिए तत्पर रहते हैं। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि जिले भर का अनुसूचित वर्ग भाजपा के साथ है। इस अवसर पर अनु. मोर्चा जिलाध्यक्ष रामस्वरुप भार्गव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनु.मो. कुनाल रावत, जिला महामंत्री रमेश भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनु. मोर्चा अनिल भार्गव, पूर्व महामंत्री/जिलापं. अध्यक्ष अजय भार्गव, प्रदेश मंत्री अनु. मोर्चा राहुल वाल्मीकि, पूर्व मंत्री रामहेत भारती, प्रदेश परिषद सदस्य माया देवी, पासी समाज संगठन अध्यक्ष डा.लाल भार्गव, प्रेमकुमारी, राहुल भार्गव, संजय राजवंशी, परमेश्वर भार्गव, जिला महामंत्री रोहित सिंह, जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह, जिलाउपाध्यक्ष नीरज वर्मा झल्लर, राजू अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अनु.मो. संजय भार्गव, जिलामंत्री अनु.मो. उमाशंकर कोरी आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें