समूह गायन प्रतियोगिता का समापन बलवंत सिंह ग्रुप रहा अव्वल

लखनऊ। जय नारायण मिश्र महाविद्यालय (केकेसी) में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता दिव्यांकुर का समापन दिनांक 17.11.2021 मंगलवार को हुआ। 35 कालेजों के विद्यार्थियों के बीच हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में के.के.सी. ने ओवरआल ट्राफी जीत ली। मुख्य अतिथि रंगकर्मी एवं अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।


उन्होंने अपने जीवन के संस्मरण भी साझा किए।कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष वी.एन.मिश्र, प्राचार्या डा.मीता साह भी मौजूद रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता संयुक्ता सिंह प्रथम, अक्षय दूसरे व नैंसी तीसरे स्थान पर रहीं। दिव्यांकुर-2021 में विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित सौजन्यः कालेज पोस्टर मेकिंग में प्रीति चौधरी प्रथम, आस्था सक्सेना दूसरे और मानसी यादव को तीसरा स्थान मिला।

समूह गायन प्रतियोगिता में प्रीति ग्रुप प्रथम, बलवंत सिंह ग्रुप दूसरे और सुनिधि श्रीवास्तव ग्रुप तीसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में अविनाश कुमार व गुलफाम प्रथम, वसुंधरा सिंह व सरदार सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। कोलाज मेकिंग में वॉशका वर्मा, कहानी लेखन में शगुन मिश्रा स्वरचित काव्य प्रतियोगिता में विपिन सिंह, लोक नृत्य प्रतियोगिता में श्रद्धा तिवारी ग्रुप, नुक्कड़ नाटक में आयुष यादव द्रुप प्रथम रहा।


फोक क़व्वाली प्रतियोगिता मैं सेकंड स्थान एवं शास्त्रीय संगीत में बलवंत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें