भाजपा के लिए युवाओं का समर्थन मांगेंगी अनुप्रिया पटेल

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका को अहम माना गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में युवाओं को जोड़ने की रणनीति तैयार की गई है।अयोध्या जनपद के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में खेल महोत्सव का आयोजन 14 नवंबर को किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी होगी इस दौरान भारतीय जनता पार्टी वह अपना दल समर्थित केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल गोसाईगंज खेल महोत्सव का आयोजन में शामिल होंगी।

इस दौरान खेल का शुभारंभ के साथ युवाओं को जनसभा के माध्यम से संबोधित भी करेंगी। जनपद की गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में 14 नवंबर को खेल महोत्सव किया जाएगा।वही इस खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, फुटबाल, हॉकी,कब्बडी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगितायें होगे। इस खेल महोत्सव के शुभारंभ के उपरांत अनुप्रिया पटेल गोसाईंगंज रामलीला ग्राउंड में जनसभा को भी सम्बोधित करेगी। अपना दल के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह ने जानकारी देते हुए कहा खेल महोत्सव गोसाईंगंज विधानसभा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल खेल महोत्सव का शुभारंभ करेगे और जनसभा को सम्बोधित करेगे। उन्होंने कहा कि हम सभी अपना दल के कार्यकर्ता स्वागत के लिए एक बड़ी विशाल जनसभा आयोजित की जा रही है। इस जनसभा में लगभग 20 हजार हमारे बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की पहुंचने की संभावना है। वही कहा यह स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 10 दिन तक आयोजित किया जाएगा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें