विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने मायावती की माता के निधन पर जताया शोक


उ.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की माता रामरती के निधन का संदेश जानकर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व मायावती सहित शोक संतप्त परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उ.प्र.विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता रामरती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अग्रवाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व बहन मायावती सहित शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के माता के निधन से दु:खी हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए अपार दु:ख के समय ईश्वर से मायावती एवं परिवारिक सदस्यों को संभल प्रदान करने की कामना की।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

त्वमेव माता च पिता त्वमेव,त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव!

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।