चुनावी शंखनाद के साथ जीत का मंत्र दे गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह


सीतापुर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे ग्रास फार्म में अपने तय वक्त पर पहुंचे। उन्होंने अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर उनमें नया जोश भर दिया। रक्षामंत्री ने कार्यकर्ताओं से जीत का संकल्प लेने के साथ ही उनका हौसला भी बढ़ाया। रक्षामंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश देखने से लग रहा है कि अब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दो तिहाई से सरकार बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि मैने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली है। बूथ स्तर पर काम हुआ है।
 
उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए कहा कि वह गांवों में जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं। रक्षामंत्री ने जिस सीतापुर की धरती पर अवध क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो रहा है, इस धरती का गौरवशली इतिहास है। रक्षामंत्री ने कहा कि मैने अवध क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं से बात की है। पहले उनके परिवार का हाल पूछा, फिर क्षेत्र का हाल पूछा तो कहने लगे, बहुत अच्छा है। हर बूथ पर पन्ना बूथ बन गए हैं। मैने कार्यक्रर्ताओं में गजब का उत्साह देखा। जायजा लिया। कि यदि किसी बर्तन में चावल पक रहा हो, पूरा चावल मल कर देखने की जरूरत नहीं होती है, एक दो चावल से अंदाज लगा सकते हैं कि चावल पक गया है। मैंने अंदाज लगा लिया कि उत्तर प्रदेश में चावल पक चुका है। अब दो तिहाई बहुमत से भाजपा को विजय प्राप्त करने से कोई रोक नहीं सकता। हमारे यहां यह मान्यता है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। उन्होंने जहां केंद्रीय योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की तारीफ की, वहीं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का भी बखान किया।
 
कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि सपा सरकार में किस तरह गुंडों, माफियाओं का बोलबाला रहता था, वह जो चाहते थे वह करते थे, आज प्रदेश जैसे हालात हैं यह बताने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि योगी का नाम सुनते ही तमाम गुंडे, माफियाओं की धड़कने बढ़ जाती हैं। मैं योगी सरकार को बधाई देना चाहता हूं, कि जिस तरह सुशासन चलाने का काम किया है। हम देश का विकास करना चाहते हैं। जब तक कानून व्यवस्था चाक चैबंद नहीं होगी, तब तक समाज व देश का विकास नहीं हो सकता। यही कारण है कि दूसरे देशों के लोग यूपी में निवेश करने आरहे हैं। अब इसी उत्तर प्रदेश की धरती पर दूर तक मार करने वाली ब्रम्होस मिसाइल बनने जा रही है। साथ ही एसाल्ट रायफल भी बनेगी। मोदी सरकार ने यूपी को डिफेंस काॅरीडोर दिया है। बूथ अध्यक्षों को डिप्टी सीएम डाक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कबीना मंत्री महेन्द्र सिंह, बृजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर,सांसद राजेश वर्मा, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने सम्बोधित किया। इन सभी ने बूथ अध्यक्षों को चुनाव जीतने का मंत्र दिया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें