पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचेंगे श्रीराम-सीता, मुख्यमंत्री करेंगे अगवानी

अयोध्या। पांचवें दीपोत्सव के लिए सज कर तैयार अयोध्या अपने श्रीराम सीता और लक्ष्मण की प्रतीक्षा में व्याकुल हो रही है। बुधवार की दोपहर बाद पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर अयोध्या में पहुंच जाएगा। पुष्पक विमान से आज जब भगवान श्रीराम सीता और लक्ष्मण उतरेंगे तो उनकी अगवानी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और अयोध्या के संत जन उपस्थित रहेंगे। दूसरी ओर भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा को उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा साकेत महाविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
 
5 देशों टोबैगो, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, कीनिया और फिजी के अतिथि विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए हैं। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। 10,000 से ज्यादा अतिथि गण अयोध्या में भगवान राम सीता और लक्ष्मण का स्वागत करने के लिए पहुंच चुके हैं। अयोध्या के राम कथा पार्क को राज भवन का स्वरूप दिया गया है। इसी राजभवन में आज दोपहर बाद भगवान अपने छोटे भाई लक्ष्मण माता सीता के साथ पुष्पक विमान से पहुंचेंगे। पुष्पक विमान की कल्पना के तौर पर एक हेलीकॉप्टर को सजाया गया है। पुष्पक विमान से जब भगवान अयोध्या में उतरेंगे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संतो के साथ उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु वशिष्ठ की भूमिका में है। अयोध्या पहुंचने पर भगवान श्रीराम का स्वागत गुरु वशिष्ट ने संत जनों और अयोध्या निवासियों के साथ किया था। भगवान के स्वागत के बाद भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्रीराम राज्याभिषेक होगा। श्रीराम राज्याभिषेक कार्यक्रम का आयोजन सरयू घाट पर मुख्य आयोजन स्थल पर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु वशिष्ट की भूमिका में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 2:30 बजे भगवान श्रीराम सीता का पुष्पक विमान से आगमन होगा 3 बजे रामायण चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम है और 3:30 बजे भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होगा।
 
भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ ही दीपोत्सव के कार्यक्रम की मुख्य मंच पर शुरुआत होगी। इसी मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के 12000 करो कि विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का भाषण होगा। श्याम 5:20 पर मां सरयू की महाआरती का आयोजन होगा। महा आरती के तत्काल बाद शाम 6 बजे राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी और एक साथ 900000 दीपक प्रज्ज्वलित कर दिए जाएंगे। शाम 7:40 पर राम की पैड़ी पर आतिशबाजी और लेजर शो कार्यक्रम होगा और 8:30 बजे श्रीलंका के सांस्कृतिक दल की ओर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। राम की पैड़ी पर 900000 दीपों का एक साथ प्रज्ज्वलन करने के अलावा अयोध्या में विभिन्न मंदिरों और गलियों में तीन लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।उत्तर प्रदेश सरकार के अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या के सामान्य जनों को शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा। देश-विदेश से आने वाले अतिथियों की वजह से मुख्य आयोजन स्थल के आसपास इतना स्थान नहीं है कि अयोध्या के सामान्य जन को वहां जाने का अवसर दिया जाए। जिला प्रशासन ने अयोध्या के विशिष्ट संत महंतों को विशेष पास जारी किए हैं। इसके अलावा राज्य सरकार के अतिथि गण हैं। अयोध्या वासियों को यह पूरा आयोजन टीवी चैनल शो और शहर में लगाए गए एलईडी वॉल और एलईडी ओबी वैन के जरिए वर्चुअली देखने को मिल सकेगा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें