गुरुद्वारे में गूंजी गुरुवाणी श्कल तारण गुरु नानक आयाश



जगत गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में समागम प्रारंभ हो गए इस समागम में विशेष रुप से संतोख सिंह जालंधर वाले जसबीर सिंह  खालसा अमृतसर वाले और प्रचारक जसपाल वीर सिंह जालंधर वाले लखनऊ पहुंच चुके हैं। जिन्होंने प्रकाश उत्सव के कार्यक्रम में हिस्सा लिया यह जानकारी कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत देते हुए बताया कि सब्जी काटने एवं प्रसादे पकाने की सेवा जिसमे पुरुषों व महिलाओं द्वारा सुबह से ही की जा रही है। शाम का समागम रहिरास साहब के पाठ के बाद शुरू हुआ उसके बाद गुरुद्वारा नाका के हजूरी रागी जत्था राजिन्दर सिंह ने आरती का गायन किया तत्पश्चात जालंधर से आए हुए रागी संतोख सिंह ने गुरबाणी का शबद सुनी पुकार दातार प्रभ गुरु नानक जग माहि पठाया गायन किया, गुरमत प्रचारक ज्ञानी जसपाल वीर सिंह ने गुरु नानक के जीवन की ऐतिहासिक कथा संगत को सुनाई और उनके उपदेशों को श्रद्धालुओं को बताया। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के हजूरी रागी जत्था जसबीर सिंह खालसा ने गुरबाणी का कीर्तन कल तारण गुरु नानक आया जब संगतो को सुनाया तो संगत भी भाव विभोर होकर उनके साथ कीर्तन करने लगी और गुरबाणी के अलौकिक कीर्तन का आनंद लिया।

लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि 19 नवंबर को जगत  गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव का मुख्य आयोजन डी.ए.वी. कॉलेज मैदान ऐशबाग रोड में गुरुद्वारा नाका हिंडोला की तरफ से किया जाएगा जो प्रातः 7.00 बजे से लेकर शाम के 5.00 बजे तक चलेगा जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री गण और प्रशासनिक अधिकारी श्री गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद लेने के लिए आएंगे भव्य लंगर  की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं साथ ही फ्री मेडिकल चेकअप कैंप और मेगा वैक्सीनेशन सेंटर भी डी.ए.वी. कॉलेज के मैदान में किया जाएगा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें