जिलाध्यक्ष ने चलाया सदस्यता अभियान

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बस स्टेशन पर कैंप लगाकर अभियान चलाया और करीब 250 लोगों को सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने नवागत सदस्यों को बताया कि भाजपा हर वर्ग की हितैर्षी पार्टी है। जो कि समाज के हर तबके को साथ लेकर चलती है।
 
जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री रोहित सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पांडेय, खैराबाद ब्लाक प्रमुख अजय विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमन विक्रम सिंह, महिला मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष यूविका प्रसून गुप्ता, निधि सिंह, अनिल सिंह पाताबोझ, सत्यम सिंह, उत्तम पांडेय आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें