अयोध्या में सीएम योगी ने संतो से की मुलाकात

अयोध्या। दीपावली के मौके पर अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में संतो के साथ मुलाकात की। इस दौरान संतों ने दीपावली की बधाई दी तो वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संतों को भी उपहार भेंट किया और संतों के साथ बंद कमरे में बातचीत किया।

दरअसल अयोध्या के संत प्रदेश सरकार की योजनाओं के लेकर नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद अयोध्या के जिलाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के मान मनोबल के बाद दीपावली के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।अयोध्या के कारसेवक पुरम में संतो मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है।

संतों के सानिध्य में मंदिर आंदोलन के बाद अब मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ। वहीं अयोध्या का विकास भी संतो के सहयोग से होगा है। इस दौरान अयोध्या के संतो ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को दीपोत्सव और दीपावली की शुभकामना दी साथ ही कहा कि योगी आदित्यनाथ के द्वारा ही अयोध्या का विकास संभव है सभी संत उनके सहयोग में है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें