जन विश्वास यात्रा 09 विधानसभाओं में लेगी जनता का आर्शीवाद

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में आगामी 19 दिसम्बर से शुरु होने वाली जन विश्वास यात्रा को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाकार्यालय पर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारि व वरिष्ठजनों की बैठक हुई। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि यात्रा के सह संयोजक व पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा दिनेश तिवारी रहे। मुख्य अतिथि ने पदाधिकारियों को बताया कि यात्रा को हर विधानसभा क्षेत्र में सफल बनाना है। जिसमें कोई भी कोर-कसर नहीं रहनी चाहिए।
 
जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि जन विश्वास यात्रा लखीमपुर जिले से सीतापुर में प्रवेश करेगी फिर जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। जनसभा कर जनता का आर्शीवाद लेकर हरदोई जिले को प्रस्थान करेगी। जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि इस अवसर जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, जिलाउपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष इंदू सिंह चैहान, जिलामहामंत्री रोहित सिंह, जिलामहामंत्री राजेश शुक्ला, रमेश भार्गव दीपू, जिलामंत्री उदित बाजपेई, राजेश्वर रस्तोगी, जिलामंत्री जया सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रामजीवन जायसवाल, आदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता जनपद के समस्त मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें