भाजपा ने यूपी डायल 100 का कर दिया कबाड़ा- अखिलेश यादव

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बुन्देलखंड में डबल इंजन फेल हो गया है। भाजपा राज में बुन्देलखंड के हाथ कुछ नहीं लगा। भाजपा सरकार गरीब की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही हैं। वह डराकर राजनीति करना चाहती है। भाजपा राज में हर कोई दुःखी है। किसानों, नौजवानों की समस्याएं बढ़ी हैं।

भाजपा सरकार साढ़े चार साल तक न टेबलेट दे पाई और नहीं लैपटाप बांट सकी। भाजपा ने यूपी डायल 100 का कबाड़ा कर दिया। भाजपा ने जनता को कई बार लाइन में लगवा दिया। जनता इस बार मतदान के दिन लाइन लगाकर भाजपा को हटा देगी। अखिलेश यादव ने आज झांसी में विजय रथयात्रा से सघन जनसम्पर्क के दौरान पारीछा, चिरगांव और मोंठ में विशाल जनसमुदाय ने स्वागत किया। यहां लोगों का जोश और उत्साह बता रहा था कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने चिरगांव और मोंठ में एकत्र हजारों लोगों को, जिनमें बहुतायत में किसान, नौजवान थे, सम्बोधित किया। यादव ने झांसी में पत्रकारों से भी वार्ता किया।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अंग्रेजों जैसा बर्बर व्यवहार किया है। किसानों को अपमानित किया। भाजपा के लोगों ने किसानों को जीप से कुचल दिया। ऐसा अंग्रेजी सरकार में भी नहीं होता था। यूपी की जनता भाजपा का सफाया करने जा रही है। अपने अपमान का बदला लेने जा रही है। दूसरों पर तुष्टिकरण का आरोप लगाने वाली बीजेपी दुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि झांसी और प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। समाजवादी पार्टी को बुंदेलखंड में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इस बार बुंदेलखंड की जनता बीजेपी को शून्य कर देगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में गरीबों, किसानों, मजदूरों को बहुत दुख, तकलीफ और परेशानी दी है। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। बुंदेलखंड में भूख, प्यास और गरीबी है। प्रदेश में अब बदलाव की लहर चल रही है। समाजवादी पार्टी भाजपा का विकल्प है। सपा को पूरे प्रदेश में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। बुंदेलखंड में पहले चरण में कालपी, जालौन के बाद दूसरे चरण में बांदा, महोबा, ललितपुर, झांसी में जनता का अपार स्नेह और जनसमर्थन मिल रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अंग्रेज बांटो और राज करो की नीति पर चलते थे, इसी तरह से भाजपा मारो और राज करो कि नीति पर चल रही है। नाम बदलने और दूसरों का काम अपना बताने वाली सरकार को जनता बदल देगी। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद कर दी है। पुलिस से अन्याय और अत्याचार करा रही है। हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही है। सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउंटर यूपी में हुए हैं। दूसरों को माफिया, अपराधी कहने वाले मुख्यमंत्री ने खुद अपने खिलाफ गम्भीर धाराओं में दर्ज मुकदमों को वापस ले लिया। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड और यहां के लोगों की उपेक्षा की। मुख्यमंत्री पहली बार आए तो झांसी में मेट्रो चलाने की बात कह कर गए थे। झांसी में मेट्रो अभी तक नहीं चली। समाजवादी सरकार बनने पर झांसी को एक्सप्रेस-वे से जोड़ेंगे। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में भाजपा का सफाया करेगी। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पूर्व विधायकगण सतीश जतारिया ने भाजपा छोड़कर और विजय विकास वर्मा ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें