मान्यवर कांशीराम कालोनी संघर्ष समिति, 19 दिसंबर को करेगी प्रताप चन्द्रा को सम्मानित

लखनऊ| जनहित में संघर्षरत राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी (RRP) के अध्यक्ष प्रताप चन्द्रा गत 7 वर्षों से मान्यवर कांशीराम कालोनीवासियों के मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाईट आदि के लिए लगातार सड़कों और अदालतों में संघर्ष करके मुहैया कराते रहे है, जिसके फलस्वरूप लखनऊ के मान्यवर कांशीराम कालोनी सदरौना, गहरू, पारा, लौलाई के लाखों निवासी अध्यक्ष प्रताप चन्द्रा को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं|
 
मान्यवर कांशीराम कालोनी संघर्ष समिति की संयोजक कान्ति पाण्डेय नें बताया कि समिति और कालोनीवासियों नें वर्षों से कालोनी हेतु संघर्षरत प्रताप चन्द्रा को सम्मानित करने हेतु रविवार 19 दिसंबर को दोपहर 2 बजे लखनऊ स्थित सदरौना स्कूल ग्राउंड में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया है जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित रहेंगे और सम्मानित करेंगे | विदित हो कि प्रताप चन्द्रा वर्षों से मान्यवर कांशीराम कालोनी वासियों के मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाईट आदि के लिए लगातार सड़कों और अदालतों में संघर्ष करके मुहैया कराते रहे हैं|

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें