25000 रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया


कानपुर देहात। थाना अकबरपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा पुलिस अभिरक्षा से फरार थाना अकबरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 884/2021 धारा 223/224 भादवि0 से सम्बन्धित 25000/ रूपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात एवं क्षेत्राधिकारी अकबरपुर के मार्गदर्शन में थाना अकबरपुर पुलिस व स्वाट टीम जनपद कानपुर देहात द्वारा संयुक्त रूप से थाना अकबरपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 884/2021 धारा 223/224 भादवि0 में वांछित/25000-/ का इनामिया अपराधी गुड्डू उर्फ पवन गौतम पुत्र छेदीलाल (उम्र 31 वर्ष) नि0 प्लाट नं0 525 मुन्नालाल मिश्र का मकान शिव नगर मसवानपुर थाना क्ल्याणपुर कानपुर नगर स्थायी पता असपतपुर थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ को मुखविर की सूचना पर गजनेर रोड रायपुर बैरियर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गुड्डू उर्फ पवन गौतम पुत्र छेदीलाल उपरोक्त को जिला कारागार से पेशी हेतु न्यायालय माती कानपुर देहात लाया गया था जो न्यायालय परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

जिस सम्बन्ध मे अभियुक्त गुड्डू उर्फ पवन गौतम उपरोक्त के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के सम्बन्ध मे थाना अकबरपुर मे दि0 29.11.2021 को मु0अ0सं0 884/2021 धारा 223/224 भादवि0 पंजीकृत किया गया था। घटना वाले दिन से थाना अकबरपुर पुलिस व स्वाट टीम जनपद कानपुर देहात द्वारा अभियुक्त उपरोक्त की निरंतर तलाश की जा रही थी। काफी मसक्कत के बाद आज दि0 19.12.2021 को अभियुक्त गुड्डू उर्फ पवन गौतम उपरोक्त को थाना अकबरपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें