भाजपा परिवार से जुड़े 50 लाख से अधिक नए सदस्य

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 50 लाख नए सदस्य बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। गुरुवार को सभी क्षेत्रों में नई सदस्यता का कुल आंकड़ा 53,40,345 हो गया है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश में भाजपा की कुल सदस्यता 3 करोड़ के पार पहुंच गई है। पार्टी नए सदस्यों को जोड़ने के लिए 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश के सभी बूथों में विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह ने 29 अक्टूबर को लखनऊ में शक्तिकेन्द्र प्रमुखों की रैली में प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया था। पहले दिन रैली में ही भाजपा ने 17 हजार से ज्यादा सदस्य बनाये थे। 40 दिन से चल रहे अभियान में कुल 53,12,256 नए सदस्य बना लिए हैं। प्रदेश सदस्यता अभियान प्रमुख एवं प्रदेश मंत्री संजय राय ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अवध क्षेत्र में 1,470,041 नए सदस्य, कानपुर क्षेत्र में 1,095,203, काशी क्षेत्र में 425,765, गोरखपुर क्षेत्र में 583,522, पश्चिम क्षेत्र में 955,267 व ब्रज क्षेत्र में 810,547 नए सदस्य बने हैं।

12 और 13 दिसंबर को पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलेगा जिसमें सभी 1 लाख 74 हजार बूथों पर पार्टी से नए सदस्य जोडे़ जाएगें। दोनों ही दिन पार्टी के सभी सांसद, विधायक, मंत्री, निगम, बोर्ड के सदस्य, जनप्रतिनिधि, पार्टी के सभी पदाधिकारी तथा नेता बूथों पर सदस्यता कार्यक्रम में प्रतिभागिता करेंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें