वर्तमान सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त बनाने का काम किया- डा दिनेश शर्मा


सहारनपुर। उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने  उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त बनाने का काम किया है। इस सरकार ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश को सुशासन दिया है। उन्होंने कहा कि पहले हाल ऐसा था कि मकान खाली है का नारा देकर अराजकतत्व द्वारा मकान में रहने वाले शान्तिप्रिय लोगों को मकान से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था। शाम पांच बजते ही माताएं बहने इस डर से घरों में चली जाती थी कि कही उनके सम्मान को चोट ना पहुच जाए।
 
वर्तमान सरकार के साढे चार साल में माफिया गुन्डों और अराजक तत्वों की हिम्मत नहीं है कि माताए बहनों की तरफ नजर उठाकर देख लें। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के शिलान्यास समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि अलीगढ में राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविद्यालय, आजमगढ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय सहित 12 विश्वविद्यालय आरंभ करने औपचारिकता पूरी करने के बाद आज यहाँ इस यूनिवर्सिटी की शुरुवात हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 1217631 विद्यार्थियों के खाते में 458.66 करोड रुपए की छात्रवृत्ति हस्तांतरित की है। पहले  2016-17 में  अनुसूचित  जाति के बच्चों की छात्रवृत्ति को रोकने का काम किया गया था।
 
मुख्यमंत्री ने उसको दोबारा आरंभ किया है। डॉ शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में चीनी की चलती हुई मिलें  या तो बेच दी जाती थी अथवा बन्द कर दी जाती थीं।  वर्तमान सरकार के साढे चार साल के कार्यकाल में सभी 119 चीनी मिल लगातार चली हैं। प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। साढे चार साल के शासन में 11 लाख करोड की अर्थ व्यवस्था आज 22 लाख करोड रुपए की हो गई है। चार साल पहले यूपी में बेरोजगारी की दर 17.4 प्रतिशत थी वह चार साल में घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई है।
 
  
सरकार ने साढे चार लाख लोगों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत नौकरी दी है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यहां दंगाईयों का काम नहीं होगा बल्कि पढने वाले छात्र आएंगे। यहां पर रोजगार का सृजन होगा तथा रोजगारपरक शिक्षा मिलेगी। यह विश्वविद्यालय इस पूरे क्षेत्र के वातावरण को बदलने का काम करेगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का धन्यवाद दिया कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग 100 माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की स्वीकृति दी है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें