भाजपा ने यूपी से खत्म किया भ्रष्टाचार और आतंक- राधा मोहन सिंह

सीतापुर। देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लम्बे समय तक भ्रष्टाचार, माफिया, आतंक, तुष्टिकरण आदि अनेक प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त था। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान न देकर केवल अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की। यह बात बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के जिला कार्यालय पर भाजपा के समस्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उ.प्र. प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कही।
 
अपने एक दिवसीय दौरे पर सीतापुर जनपद पधारे राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद प्रदेश ने न ही अपनी खोई हुई सांस्कृतिक विरासत को पुनः प्राप्त किया बल्कि विकास के नए स्तम्भ भी स्थापित किए। 2017 में जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें तो उन्होंने प्रदेश को प्रत्येक तरह से सामथ्र्यवान और समृद्ध राज्य बनाने, मजहब की राजनीति का खात्मा करने और उत्तर प्रदेश को संकीर्ण राजनीति से मुक्त करने का संकल्प लिया। आज यह प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है कि जो चुनौतियां उन्हें विरासत में मिली थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उन समस्त चुनौतियों का समाधान किया है। पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण राजधानी लखनऊ के नजदीक होने के बाद भी सीतापुर विकास के मामले में काफी पिछड़ गया था लेकिन जबसे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आयी है, तबसे सीतापुर विकास के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर है।
 
अभी कुछ दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री ने यहां 264.49 करोड़ रुपये की लागत के कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। उन्होंने यहां 15,964 लाख रुपये की 80 सड़कों का लोकार्पण किया और साथ ही 1,897 लाख रुपये की 32 सड़कों का शिलान्यास भी किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 7,588 लाख रुपये की लागत से बने एक ओवरब्रिज का भी लोकार्पण किया था। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि योगी की सरकार में सीतापुर ने काफी तरक्की की है। दरी को विश्व में विशेष पहचान दिलाने के लिए इसे एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल किया है। भाजपा सरकार में सीतापुर और भी ऊंचाईयों पर जाएगा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें