गुजरात से आए विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक संपन्न

सीतापुर। शनिवार को गुजरात से आए विधानसभा प्रभारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा की बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने प्रभारियों से बातचीत में कहा कि सीतापुर की सभी 9 विधानसभाओं पर इस बार भाजपा का परचम लहराएगा। प्रभारियों ने मा. जिलाध्यक्ष से सभी विधानसभाओं का हाल जाना।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह प्रभारी अपनी देखरेख में हर विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ाएगें, वहां पर मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्षों को सक्रिय कर उनका कर्तव्य उनको समझाने का काम करेंगें, साथ ही अपनी विधानसभा का अवलोकन आदि का कार्य भी प्रभारी ही करेंगे। जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, जिलाउपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष इंदू सिंह चैहान, जिलामहामंत्री विश्राम सागर राठौर, जिलामहामंत्री रोहित सिंह, जिलामहामंत्री राजेश शुक्ला, रमेश भार्गव दीपू, जिलामंत्री उदित बाजपेई, राजेश्वर रस्तोगी, जिलामंत्री जया सिंह आदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता जनपद के समस्त मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें