प्रदेश मेें मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगी प्राइवेट अस्पताल मे मुफ्त चिकित्सा सुविधा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत निजी अस्पतालों में मुफ्त उपचार की सुविधा प्रदान की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत प्रदेश में राज्य एवं जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त करीब पांच हजार पत्रकारों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को शामिल करते हुए चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
 
मंत्रिपरिषद ने इस संबंध में भविष्य में किसी भी परिवर्तन या संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत भी किया है। ज्ञातव्य है कि प्रदेश में राज्य स्तर और जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आम नागरिकों की तरह सरकारी चिकित्सालयों में उपचार की व्यवस्था है लेकिन पत्रकारों के कार्य प्रकृति जोखिम भरी होने के कारण उनके स्वास्थ्य के लियेे उपचार की तात्कालिकता के मद्देनजर प्राइवेट चिकित्सालयों में मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रदेश में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाना है। इस चिकित्सा सुविधा हेतु राज्य/जिला स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त पत्रकार पात्र होंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें