सेवा भारती द्वारा स्थानीय शास्त्री नगर स्थित तपोधाम आश्रम में निशुल्क सिलाई केंद्र का किया शुभारम्भ

सीतापुर। सेवा भारती द्वारा स्थानीय शास्त्री नगर स्थित तपोधाम आश्रम में निशुल्क सिलाई केंद्र का शुभारम्भ किया। जिसमें महंत नरेश नाथ में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की संगठन के संरक्षक विश्ववीर गुप्ता ने महंत नरेश नाथ माल्यापर्ण करके स्वागत किया। शुभारम्भ मुख्य अतिथी द्वारा फीता काटकर किया गया। उदबोधन के दौरान मुख्य अतिथी महंत नरेश नाथ ने कहा कि सेवा भारती के सदस्य पिछले काफी समय से अनेक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
 
महिलाओं लड़कियों के लिए निशुल्क सिलाई केंद्र उन्हें निपुण बनाने का काम करेंगे। संरक्षक विश्ववीर गुप्ता ने बताया कि गरीब महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त सिलाई, कढ़ाई और बुनाई सिखाई जाएगी यह कोर्स छह महीने का होगा और सेवा भारती का लक्ष्य गरीबी में जीवन यापन कर रही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है। अंत में जिला अध्यक्ष अवनेंद्र विक्रम सिंह ने उपस्थित जनो का आभार ज्ञापित किया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें