बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया

लखनऊ। आज बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष, चेयरमैन बैडमिन्टन एसोसिएशन उ0प्र0, उपाध्यक्ष बैडमिन्टन एसोसिएशन आफ इण्डिया एवं भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन यूथ कमीशन (आई.इ.ओ.) के चेयरमैन विराज सागर दास का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ उनके निवास स्थान विक्रमादित्य मार्ग पर मनाया गया। सरल स्वभाव एवं सादगी के धनी, खेल प्रेमी, साहित्य में रुचि रखने वाले विराज दास के जन्मदिन पर आज उनके आवास पर सुबह से ही शहर के गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा।

सुबह से ही शिक्षक, समाजसेवी, राजनेता, खेल से जुड़ी तमाम हस्तियां और डिग्री कालेज और विश्वविद्यालय के तमाम प्रोफेसर आदि बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान आरके अग्रवाल बीबीडी ग्रुप के मुख्य अधिशासी निदेशक और पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 बनारसी दास गुप्ता के निजी सचिव रहे चाचा धर्म सिंह ने केक काटकर विराज सागर दास को उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की। खेल जगत से जुड़ी तमाम नामचीन हस्तियों तथा राजाजीपुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिषभ गुप्ता एवं तमाम व्यापारी साथियों ने केक काटकर विराज सागर दास को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इसी क्रम में आज अनूप कनौजिया एवं महेश राठौर ने भी आज सागर के जन्मदिन पर फल एवं मिष्ठान का वितरण लखनऊ मेडिकल कॉलेज के मरीजों को कराया।

इस अवसर पर यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं बीबीडी यूनिवर्सिटी परिवार के सदस्यों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जन्मदिन के मौके पर प्रमुख रूप से सुदरमा सिंह, अरूण गुप्ता, राजीव बाजपेयी, अमित गुप्ता, सुबोध श्रीवास्तव, रेहान अहमद, सुशील दुबे, अमित श्रीवास्तव त्यागी, अभिषेक, डा0 वन्दना राज अवस्थी, शान बक्शी, कमलेश गुप्ता, अनूप कनौजिया, आशा गुप्ता, प्रिया गुप्ता, कैलाश पाण्डेय, उमा गुप्ता, आशा मौर्या, निहाल खान, डा0 पी0एस0 जायसवाल, चन्द्र प्रकाश गोयल, सर्वेश अवस्थी, अशोक गुप्ता ताऊ, अजय श्रीवास्तव, शिव प्रसाद रावत, अचल मेहरोत्रा, संदीप अग्रवाल, सचिन रावत, कमल बाल्मीकि, कामिल रिजवी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें